कोटद्वार। वकील मुकेश कपटियाल की गिरफ्तारी से भड़के वकीलों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। वकीलों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को कोटद्वार से हटाने की मांग की। कहा कि पुलिस अधिकारी सत्तारूढ़ दल के अनुचित दबाव में काम कर रहे हैं। एक छेड़खानी प्रकरण में बिना नोटिस और जांच के वकील की गिरफ्तारी करने से आम लोगों के विधिक अधिकारों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पंत, सचिव आशुतोष देवरानी, उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, सहसचिव इंद्रेश भाटिया, कोषाध्यक्ष शोभा बहुगुणा भंडारी, प्रमोद राणा, प्रवेश रावत, किशन पंवार, जीतेंद्र चौहान, कुंवर सिंह गुसाईं, दीपेंद्र दानी, प्रदीप कर्णवाल, अनुज भट्ट, आनंद कुमार, जसवीर राणा, विनोद भट्ट, अखिलेश घिल्डियाल, सुभाष जोशी, धीरेंद्र रावत, बृजमोहन नैथानी आदि मौजूद थे।