कालागढ़। कालागढ़ स्थित पावर हाउस में बुधवार से विद्युत उत्पादन शुरू कर दिया गया है। कालागढ़ पावर हाउस प्रशासन ने बताया कि पावर हाउस से हर घंटे में 2000 क्यूसेक पानी का इस्तेमाल करके करीब 42 मेगावाट प्रति घंटा बिजली का उत्पादन किया जाएगा। इन तीन दिनों में 2000 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
कालागढ़ पावर हाउस प्रशासन के अनुसार एक टरबाइन मशीन को विद्युत उत्पादन के लिए बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे शुरू कर दिया गया है। डैम प्रशासन की ओर से विद्युत उत्पादन के लिए दिए जा रहे 2000 क्यूसेक पानी से प्रति घंटा 42 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। बिजली का उत्पादन बुधवार से शुक्रवार दोपहर बारह बजे तक होगा। इन तीन दिनों में कुल 2000 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।
बांध प्रशासन का कहना है कि दिवाली पर बिजली की मांग को पूरा करने के लिए हर साल कालागढ़ पावर हाउस में इस तरह विद्युत उत्पादन किया जाता है।