फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन विफल, सरकारी जमीन पर दूसरे दिन भी लगी घेराबंदी की होड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम के काशीरामपुर तल्ला वार्ड नंबर छह में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन की चेतावनी के बावजूद दूसरे दिन भी इस जमीन को कब्जाने के लिए होड़ लगी रही। शनिवार को प्रशासन द्वारा हटाई गई झुग्गियों को अतिक्रमणकारियों ने फिर से बना लिया है। रविवार को सुबह से ही अनेक लोग काशीरामपुर तल्ला की सरकारी जमीन पर रस्सियों से घेराबंदी करते नजर आए। इससे काशीरामपुर के लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की टीम ने शनिवार को काशीरामपुर तल्ला की सरकारी जमीन पर पहुंचकर दो अवैैैध झुग्गियों को हटा दिया था, लेकिन रविवार को वे फिर अपनी झुग्गियों को ठीक कर वहीं जमे रहे। कई लोग सरकारी जमीन पर प्लास्टिक और कपड़े की रस्सी बांधकर घेराबंदी करते रहे। यह देख काशीरामपुर के स्थानीय लोगों ने भी सरकारी जमीन के कई स्थानों पर रस्सियों से घेराबंदी कर दी। काशीरामपुर तल्ला के लोगों का कहना है कि शनिवार को प्रशासन ने कब्जेधारियों को 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी, लेकिन अतिक्रमण हटाने के बजाय और लोग भी सरकारी जमीन पर कब्जा करने के लिए तारबाड़ करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अतिक्रमण हटाने की चेतावनी हवाई लग रही है। सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों को ऊर्जा निगम ने बिजली के कनेक्शन भी दिए हैं। इसकी जांच होनी आवश्यक है। लोगों में सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे से प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।
उधर, नायाब तहसीलदार डब्बल सिंह ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैैध कब्जाधारियों को अतिक्रमण हटाने का एक दिन का समय दिया गया था। सोमवार को यहां से अतिक्रमण को हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन


-फोटो

सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने पर भड़के
काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र के लोगों ने फूंका डीएम का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से भड़के लोगों ने जिला प्रशासन का पुतला फूंका। उन्होंने प्रशासन पर सरकारी भूमि पर कब्जा कराने का आरोप लगाते हुए 14 बीघा भूमि पर प्रशासन द्वारा जारी किए गए पट्टों को तत्काल निरस्त किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
रविवार को नवनिर्वाचित पार्षद सूरज प्रसाद कांति के नेतृत्व में लोग काशीरामपुर तल्ला में एकत्र हुए। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी का पुतला फूंका। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासन पर भू माफियाओं के इशारे पर सरकारी भूमि पर कब्जे कराए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण करने की कोशिश की जा रही है। कुछ लोगों ने शनिवार को भी सरकारी भूमि पर झुग्गियां बनाकर और रस्सियों से घेराबंदी कर कब्जा किया है। उन्होंने प्रशासन से काशीरामपुर तल्ला की 14 बीघा सरकारी भूमि के पट्टों को निरस्त कर इसे अतिक्रमण मुक्त किए जाने की मांग की। पुतला दहन करने वालों में परमानंद जोशी, गोवर्धन देवली, मनमोहन भंडारी, अमित रावत, जगमोहन सिंह नेगी, तारा जोशी, चंदा देवली, पार्वती देवली, रेखा रावत, संजू देवी, पदम सिंह, कमला देवी, राकेश कंडवाल, प्रियंका, पूजा भंडारी, आनंदी देवी व बलवीर सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें