फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में कई कार्यक्रमों का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट/कोटद्वार। हिंदी दिवस पर आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर बोर्ड परीक्षा में 85 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने स्वरचित हिंदी कविताओं का पाठ किया गया। धाद संस्था की ओर से फूलदेई प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में स्वरचित हिंदी कविताओं का पाठ करने वाले पूृर्वांशी, मोनिका, नेहा, रानी, तनूजा, आयुष, संजना, अनुष्का व पायल समेत 16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। परिषदीय परीक्षा में हिंदी विषय में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले शुभम, तनूजा, प्रदीप, प्रियंका एवं शिवानी को हिंदी प्रवक्ता महेंद्र ध्यानी ने अपनी ओर से पुरस्कृत किया। धाद संस्था के शैक्षिक एकांश प्रकल्प की ओर से बारह विद्यालयों के 32 छात्र-छात्राओं को फूलदेई प्रतियोगिता के लिए प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिह्न व पुस्तकें पुरस्कार के रूप में प्रदान की गईं।
इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी डा. रामनिवास, धाद की धुमाकोट प्रभारी संगीता ध्यानी, पीटीए अध्यक्ष विजयपाल सिंह, प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सेठ, सोहनलाल, महेंद्र ध्यानी, धाद धुमाकोट महिला शाखा अध्यक्ष सीमा ध्यानी, स्काउट प्रभारी चंद्रमोहन सिंह नेगी, सतीश काला व जयपाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो

प्रमोद कुमार बने अध्यक्ष
कोटद्वार। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार के बीएड विभाग में हिंदी दिवस पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रमोद कुमार को बीएड विभाग की विभागीय शिक्षा परिषद का अध्यक्ष चुना गया।
शुक्रवार को महाविद्यालय कोटद्वार में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता शिक्षा परिषद के समन्वयक डा. अमित कुमार जायसवाल ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा हमारी गौरवता का प्रतीक है। इस दौरान राज्य पोषित बीएड विभाग की विभागीय शिक्षा परिषद का गठन किया गया। इसमें प्रमोद कुमार को अध्यक्ष, आस्था को उपाध्यक्ष, शंकर बहादुर को सचिव, सुदेश घिल्डियाल सहसचिव, ज्योति राघव और आधारशिला को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा. डीएम शर्मा, निरंजना शर्मा, अमित कुमार, जायसवाल, रमेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें