फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खोदकर चलता बना नगर निगम, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम की लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार को दिनभर लोगों को जाम में फंसकर परेशान होना पड़ा। सड़क पर खुदा मलबा होने के कारण वाहन रेंग-रेंग कर चलते रहे। यातायात को सुचारु करने के लिए यातायात पुलिस को पसीने बहाने पड़े।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से चित्रहार चौराहे से झंडाचौक तक के बदहाल सीसी मार्ग के पुनर्निर्माण को लेकर बुधवार रात को सड़क खोदी गई, लेकिन कार्यदायी संस्था सड़क का खोदा हुआ मलबा उठाना भूल गई। बृहस्पतिवार को सुबह जैसे ही ट्रैफिक शुरू हुआ। चौराहे पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक लगे जाम को खोलने में पुलिस को पसीने बहाने पड़ गए। मलबे के रास्ते में पड़े होने से दिन भर जाम की स्थित बनी रही।
विकास देवरानी, देवेश अग्रवाल, अंकित जखमोला व राधेश्याम देवरानी ने नगर निगम पर लापरवाहीपूर्ण कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग को पुलिस की मदद से रूट डाइवर्ट कर सड़क को तोड़ने का काम करना चाहिए था। सड़क का मलबा रात को ही साफ होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता, लेकिन विभाग की मनमानी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के जेई अखिलेश खंडूड़ी ने बताया कि यातायात को देखते हुए सड़क निर्माण का काम टुकड़ों में किया जा रहा है। बुधवार रात को पूरा मलबा नहीं उठाया जा सका था। आगे से रात को सड़क उखाड़ने के साथ मलबा भी उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें