फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल मिस्टर चारमिंग और निधि को मिला मिस चारमिंग का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एमए भूगोल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें दिपेंद्र को मिस्टर फेयरवेल और दीक्षा को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम में कमल को मिस्टर चार्मिंग और निधि को मिस चार्मिंग के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित समारोह का मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधानाचार्य डा. सीमा श्रीवास्तव और भूूगोल विभागाध्यक्ष डा. महंत मौर्या ने शुभारंभ किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिपेंद्र को मिस्टर फेयरवेल, कमल को मिस्टर चार्मिंग, दीक्षा को मिस फेयरवेल और निधि को मिस चार्मिंग का खिताब दिया गया। प्रभारी प्रधानाचार्य डा. सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि इससे छात्रों में आपसी समन्वय बना रहता है। इस मौके पर डा. लता कैड़ा, डा. सीपी कंडवाल, डा. किशोर चौहान, सौरभ राय, विशाल वर्मा, दीक्षा, सोनम, कमल, अंजलि व अमृता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें