फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। बिजनौर से डांडा नागराजा जा रही एक कार सतपुली के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में छह वर्षीय एक बालक घायल हो गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतपुली जितेंद्र चौहान के अनुसार बिजनौर से डांडा नागराजा जा रहे चंद्रवीर सिंह ने अपनी कार सतपुली डिग्री कॉलेज के पास खड़ी की और कुछ सामान लेने के लिए बाजार आ गए। इस दौरान कार में बैठे उनके बड़े बेटे आदित्य ने कार का हैंड ब्रेक खींच दिया। इसके कारण कार ढलान पर लुढ़कते हुए 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में चंद्रवीर का पुत्र आदित्य घायल हो गया, जबकि कार में बैठी उनकी पत्नी पुष्पा देवी और पुत्र अजय को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें