वर्कचार्ज कर्मचारियों को मिले पेंशन का लाभ
कोटद्वार में लोनिवि वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन शुरू
सात सूत्री मांगों के निराकरण के लिए दिए सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ उत्तराखंड का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन कोटद्वार में शुरू हो गया है। अधिवेशन के पहले दिन सात सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। संघ के पदाधिकारियों ने विभाग के कार्यरत वर्कचार्ज कर्मचारियों की वर्कचार्ज की सेवा को जोड़ते हुए पेंशन का लाभ दिए जाने की मांग की है।
बुधवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में आयोजित अधिवेशन में विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों ने अपनी बातें रखी। समस्याओं पर मंथन के बाद वक्ताओं ने कर्मचारियों के नियमित होने पर वर्कचार्ज की सेवा को नियमित सेवा से जोड़ने, लोक निर्माण विभाग में फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों का पुनर्गठन करने, लोनिवि में फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों का 1900 व 2000 ग्रेड-पे पाने वाले कर्मचारियों की प्रथम एसीपी 10 वर्ष की सेेवा पर 2800 देने, फील्ड में कार्यरत कर्मियों को 1900 व इससे अधिक ग्रेड वेतन वालों को समूह ग की श्रेणी में करने, पालीटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त फील्ड कर्मचारियों को विभागीय नियमों के तहत पदोन्नति करने, पदोन्नति प्राप्त न करने वाले फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को चालक की भांति पूरे सेवाकाल में चार एसीपी का लाभ देने, चतुर्थ श्रेेणी के कर्मचारियों को वर्दी की सुविधा प्रदान करने की मांग की है।
अधिवेशन में संघ के संरक्षक रामानंद नौटियाल, प्रांतीय अध्यक्ष सतीश चंद्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी, रूप किशोर, प्रांतीय महामंत्री हरिश्चंद्र गहतोड़ी, राजेश प्रसाद, विक्रम सिंह गुसाईं, राजेंद्र तिवाड़ी व कुंदन सिंह कोरंगा समेत कई पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।
फोटो