फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने जाना भालू के हमले में घायल महिला का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत ने द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम पंचायत ढौंरी निवासी भालू के हमले में घायल भर्ती महिला कांता देवी का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को घायल का उचित इलाज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर अस्पताल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीज और भी बीमार हो रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में बनाए गए अस्पताल की व्यवस्थाएं भाजपा के आते ही बदहाल हो गई हैं। लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से स्वच्छता न बनाए रखने पर चेतावनी दी। उन्होंने वन विभाग से भी भालू के हमले में घायल को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें