फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: निवर्तमान सभासद समेत 12 लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को झटका देते हुए एक निवर्तमान सभासद और एक सभासद के पति को कांग्रेस में शामिल करा लिया है। पिछला नगर पंचायत चुनाव यूकेडी के टिकट पर अपनी पत्नी को लड़वा चुके पूर्व प्रधान भाजपा नेता जगदंबा डंगवाल दो दिन पहले ही कांग्रेस का दामन थाम चुके हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस नेता कविंद्र इष्टवाल की मौजूदगी में कोटद्वार रोड स्थित एक होटल में भाजपा नेता निवर्तमान सभासद थामेश्वर कुकरेती, निवर्तमान सभासद स्वाति देवी के पति दीपक कुमार समेत 12 लोग कांग्रेस में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कविंद्र इष्टवाल ने सभी को कांग्रेस का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इसके बाद आयोजित बैठक में नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष सहित चारों वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुटता का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य उम्मेद सिंह रावत, बीजेपी अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री भोलाराम, कुलदीप सिंह, डब्बल सिंह रावत, मान सिंह, विकास सिंह, सौरभ सिंह और योगेश सिंह कांग्रेस में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें