फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotdwar News: तीन महीनों से पेयजल संकट से जूझ रहे बिंदलगांव के 12 परिवार

Sun, 13 Sep 2026 06:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक की ग्रामसभा खोलकंडी के राजस्व ग्राम बिंदलगांव में पिछले तीन माह से पेयजल संकट बना है। बिंदलगांव पंपिंग पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति ठप है। ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरत के लिए करीब दो किलोमीटर दूर कखोला गांव के स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। आरोप है कि शिकायत के बावजूद जल संस्थान समस्या का समाधान नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

बिंदलगांव निवासी गोविंद सिंह, दौलत सिंह, संपत सिंह, संजय आदि ने बताया कि गांव में करीब 12 परिवार रहते हैं। परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बिंदलगांव पंपिंग पेयजल योजना बनाई गई है लेकिन पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले तीन माह से योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे ग्रामीणों के सामने गंभीर पेयजल संकट खड़ा हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार उन्हें प्रतिदिन करीब दो किलोमीटर दूर कखोला गांव स्थित स्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीण सिर पर पानी ढोकर गांव तक पहुंचा रहे हैं। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द योजना की मरम्मत कर पेयजल आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन


बरसात के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है जिस स्थान पर लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, वह चट्टान के ऊपर है और वहां लाइन की शिफ्टिंग भी संभव नहीं है। बरसात रुकते ही वेल्डिंग का कार्य कराकर गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

- अभिषेक वर्मा, ईई, जल संस्थान कोटद्वार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें