फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम ने पक्षी के लिए लगाए दाना और पानी के बॉक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय की ओर से चलाए जा रहे पक्षी संरक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर के विभिन्न इलाकों में पक्षियों के लिए दाना और पानी के बॉक्स लगाए गए।
विज्ञापन

हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय की टीम ने बुधवार को नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत देवी रोड, नजीबाबाद रोड, बुद्धा पार्क, डिग्री कालेज रोड, बीईएल रोड पर पक्षियों के संरक्षण के लिए दाना और पानी के बॉक्स लगाए। गढ़वाल विश्वविद्यालय के डीन रिसर्च डा. हर्ष कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एक अध्ययन में पाया है कि हिमालयी क्षेत्र में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। इसी के तहत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर पक्षी संरक्षण के लिए कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुकेश यादव, जिप्सा कोटनाला, आकांक्षा, एकता भट्ट, सोनिया, नवीन चौहान, राहुल गुसाईं, लेखराम यादव, कमल, याशिका, गार्गी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें