फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में घटिया गुणवता पर भड़के नागरिक, काम रुकवाया

विज्ञापन
road - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर के वार्ड नंबर-31 में निर्माणाधीन मवाकोट तिराहा-दुर्गापुर-बीईएल संपर्क मार्ग पर घटिया गुणवत्ता का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने काम रुकवाते हुए जमकर हंगामा काटा। लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है, ऐसे में घटिया गुणवत्ता से सड़क ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।
विज्ञापन

लोनिवि दुगड्डा द्वारा इन दिनों कोटद्वार क्षेत्र की करीब 11 किमी सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। शनिवार को जैसे ही लोनिवि के ठेकेदार ने मवाकोट तिराहे से सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया, वैसे ही क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंच गए। भाजपा पार्षद सौरव नौडियाल की अगुवाई में क्षेत्रवासियों ने लोनिवि के सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य को रुकवा दिया और जमकर हंगामा काटा। पार्षद ने कहा कि लोनिवि द्वारा मवाकोट तिराहे से दुर्गापुर और दुर्गापुर बाजार से बीईएल रोड संपर्क मार्ग तक करीब साढ़े तीन किमी सड़क के सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसमें घटिया गुणवत्ता का काम हो रहा है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र की यह महत्वपूर्ण सड़क है, जिस पर हजारों की आबादी रोज आवाजाही करती है। पूर्व में पीएमजीएसवाई के तहत बनी यह सड़क डेढ़ साल में ही उखड़ गई थी। इस पर चार साल से लोग हिचकोले खाकर यात्रा कर रहे हैं।
शक्ति बड़थ्वाल, दीपक ध्यानी, अनिल बिष्ट, दीपक कुकरेती, अमित नेगी व मंजीत नेगी ने बताया कि मार्ग में घटिया गुणवत्ता का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग है। सड़क पर निर्माण कार्य रोके जाने की सूचना मिलते ही लोनिवि के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने।
विज्ञापन


मवाकोट तिराहे से दुर्गापुर और बीईएल संपर्क मार्ग समेत दो अन्य मार्गों का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह से मानकों के अनुसार किया जा रहा है। काम रोकने से विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन

-सुदेश बिंजोला, सहायक अभियंता लोनिवि दुगड्डा।
फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें