फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, व्यापारियों के चहरे खिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। धनतेरस पर बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही, जिससे व्यापारी भी खुश हुए। व्यापारियों ने सड़कों के किनारे दुकानें सजाईं और और भीड़ के चलते शहर में ट्रैफिक रेंगकर चला।
विज्ञापन

रविवार रात से ही सड़कों पर दुकान की जगह घेरने के लिए दुकानदारों में होड़ लगी रही। सोमवार सुबह से ही सड़कों और बाजारों में बर्तन, पटाखे, लड़ियां, खील, बताशे, मिठाइयां और अन्य सजावटी सामान की दुकानें सज गईं। धनतेरस पर बर्तन लेने की परंपरा के कारण बर्तनों की दुकानों में भीड़ लगी रही। लोगों के जमकर खरीददारी करने के कारण व्यापारियों के चेहरे खिले रहे।

चाइना की लड़ियां नहीं खरीदे मिट्टी के दीये
बाजार में चाइना मेड बिजली की लड़ी की दुकानें तो खूब सजीं लेकिन लोगों ने मिट्टी के दीये भी बहुत खरीदे। यशोदा चौहान और कुसुम भट्ट ने कहा कि दीप से ही दीपावली बना है। इसलिए दीयों की रोशनी से ही दीवाली मनाई जानी चाहिए। लोग लड़ियां खरीदकर चायना की समृद्धि का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें