फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैठाणा-घनस्याली मार्ग ढाई साल में ही खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीरोंखाल/कोटद्वार। बीरोंखाल ब्लाक क्षेत्र में मैठाणा-घनस्याली मार्ग पर पीएमजीएसवाई की ओर से किया गया डामरीकरण घटिया गुणवत्ता के कारण ढाई साल में ही उखड़ गया है। पूरी सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को सड़क पर हिचकोले खाकर आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्र के लोगों ने सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला बताते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण रामचरण, रमेश भदूला, धर्मेंद्र सिंह, दीपक सिंह, सुनीता देवी का कहना है कि पीएमजीएसवाई की ओर से 2015 में मैठाणा-घनस्याली सड़क की मरम्मत कराई गई थी। विभाग ने जिस ठेकेदार से सड़क का डामरीकरण कराया था, उसे पांच साल तक सड़क की मरम्मत भी करनी है। लोगों का कहना है कि ढाई साल में ही सड़क का डामर उखड़ना विभाग की लापरवाही तो है ही, कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लाजिमी हैं। गड्ढों में तब्दील सड़क का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर पड़े गड्ढों से मार्ग पर वाहनों का चलना दूभर हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की दशा नहीं सुुुुधारी गई, तो लोगों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उधर, पीएमजीएसवाई सतपुली के अवर अभियंता धर्मेंद्र सिंह का कहना है की बरसात में सड़क को बहुत नुकसान पहुंचा है, जिसका आगणन बनाकर आपदा मद में प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें