फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के लिए जाना पड़ रहा है कोटद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को 41 किमी दूर कोटद्वार की दौड़ लगानी पड़ रही है। लैंसडौन में आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रधान डाकघर को जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन यहां सात माह पूर्व आधार कार्ड बनवाने के लिए भेजी गई मशीन काम नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने के लिए केंद्र नहीं होने से लोगों को बच्चों सहित कोटद्वार जाना पड़ रहा है। कई बार तो लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए दो-तीन चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। स्थानीय हरेंद्र सिंह रावत, नरेंद्र नेगी, रश्मि ने कहा कि एक तरफ तो सरकार ने सरकारी योजनाओं, बैंक खातों, गैस सब्सिडी सहित स्कूलों में एडमिशन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है, वहीं नगर में आधार कार्ड बनवाने के लिए एक केंद्र तक नहीं खोल पाया है। उधर, लैंसडौन प्रधान डाकघर की पोस्टमास्टर मुन्नी रावत ने बताया कि आधार कार्ड बनाने वाली मशीन का जीपीएस काम नहीं कर पा रहा है, जिससे आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। आला अधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें