कोटद्वार। क्षेत्र में गणेश चतुुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न संगठनों ने ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों की धुन पर भगवान श्रीगणेश की शोभा यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को अपने अनुष्ठानों और पंडाल में वैदिक मंत्रोचार के बीच स्थापित किया।
बृहस्पतिवार को डू समथिंग सोसाइटी की ओर से भगवान श्रीगणेश की पारंपरिक ढोल-दमाऊं के साथ कलश यात्रा निकाली। एमकेवीएन कण्वघाटी के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय गणेश महोत्सव का पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, सर्वोदयी मान सिंह रावत और विद्यालय प्रबंधक प्रकाश कोठारी ने शुभारंभ किया। इसके बाद आचार्य भारत भूषण डबराल, पंडित राकेश डबराल और पंडित सुदर्शन भट्ट के सानिध्य में सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा व पूजन कर मूर्ति स्थापित की। इस अवसर पर सिंधु कोठारी, सतीश ध्यानी, वीना मिस, विपिन जदली, विपिन रावत, कविता रावत, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, अमित मैन्दोला, राखी नेगी, सूरज रमोला आदि मौजूद थे।
तल्ला मोटाढाक स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया गया। बच्चों ने भगवान श्रीगणेश के भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज, विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज शर्मा आदि मौजूद थे। श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति की ओर से आयोजित 11 दिवसीय श्री गणेश जन्मोत्सव के तहत श्रीगणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नजीबाबाद रोड रोटरी भवन से बैंड बाजों और झांकियों के साथ शोभा यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर अध्यक्ष विशाल सिंघल, सोबित गर्ग, हर्ष अग्रवाल, अमित सिंघल, अमित अग्रवाल, हितेश गोयल, दिनेश मित्तल, संजय थपलियाल आदि मौजूद थे।
श्रीगणेश उत्सव मंडल की ओर से नजीबाबाद रोड स्थित बलूनी पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई। देवी नगर स्थित गणेश मंदिर से ढोल नगाड़ों के साथ श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर रोशन भारद्वाज, पंकज भाटिया, विवेक अग्रवाल, सुनील गोयल, अनीता आर्य, विकास मित्तल, रजत भट्ट जितेंद्र नेगी, अनीता कंडारी आदि मौजूद थे।
गणपति महोत्सव हुआ शुरू
लैंसडौन। चार दिवसीय सिद्धि विनायक गणपति महोत्सव हिंदू पंचायती धर्मशाला में गणेश मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हो गया। इस मौके पर सिद्धि विनायक श्री कालेश्वर महादेव महोत्सव समिति की ओर से नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा रोजगार कार्यालय से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। यात्रा में भक्तजन ढोल-नगाड़ों की धुनों पर नाचते रहे। इस मौके पर गणपति बप्पा मोरिया के गगन भेदी उद्घोष के बीच नगर का माहौल भक्तिमय रहा। इस मौके पर पंडित दिनेश बुढ़ाकोटी, समिति के अध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता, सचिव सुशील अग्रवाल, देवेंद्र वर्मा, मुकेश अग्रवाल, संजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।