फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग की दौड़ में आयुष, हिमानी, वरूण, श्रेया रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। जीआईसी जयहरीखाल में सरस्वती शिशु मंदिर सतपुली की संकुल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राथमिक वर्ग की दौड़ में आयुष, हिमानी, वरुण व श्रेया अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

जीआईसी जयहरीखाल के खेल मैदान में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक वर्ग की 100 मी. दौड़ में बालक वर्ग से आयुष ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय और बालिका वर्ग से हिमानी ने प्रथम, दिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मी. की दौड़ में बालक वर्ग से वरुण, आयुष व बालिका वर्ग से खुशबू, रिया और 400 मी. की दौड़ में बालक वर्ग से आयुष, अक्षित व बालिका वर्ग से श्रेया, सोनम ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए। वहीं जूनियर वर्ग की 100, 200 व 400 मी. की दौड़ में बालक वर्ग से अब्दुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं 100 मी. दौड़ में बालिका वर्ग से शिया, मोनिका, 200 मी. दौड़ में मिताली, साक्षी एवं 400 मी. दौड़ में श्रृष्टि व आंचल ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किए। प्राथमिक वर्ग की गोला फेंक में बालक वर्ग से आशीष, मयंक व बालिका वर्ग से खूशबू, मानसी और जूनियर वर्ग में अब्दुल, आकाश व बालिका वर्ग में श्रृष्टि, मोनिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे। वहीं ऊंची कूद में प्राथमिक वर्ग से आदित्य, प्रियांशु व बालिका वर्ग में साक्षी, खुशबू और जूनियर वर्ग में हिमांशु, आकाश व बालिका वर्ग से श्रृष्टि, आंचल क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में प्राथमिक वर्ग से कृष्णा, प्रियांशु व बालिका वर्ग से साक्षी, खुशबू तथा जूनियर वर्ग में हिमांशु, आकाश व श्रृष्टि व मिताली ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश देवरानी, मेहरबान सिंह, अरुण मोहन, महेश नेगी, गणेश सिंह, पंकज कुमार, रोशन सिंह व राजकुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें