कोटद्वार। गत 25 अगस्त की आपदा से खोह नदी में सिद्धबली पुल के नीचे भारी मलबा जमा होने से नदी का बहाव ग्रास्टनगंज गांव की ओर हो गया है। फिर से भारी बारिश हुई तो ग्रास्टनगंज और रतनपुर गांव को खतरा पैदा हो जाएगा। इस बारे में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को ग्रास्टनगंज के ग्रामीण तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि सिद्धबली मंदिर के नीचे खोह नदी में भारी मलबा जमा होने से नदी का बहाव गांव की ओर हो गया है। भारी बारिश में गांव में स्थित नलकूप का एक कमरा बाढ़ में बह चुका है। लगातार भू-कटाव होने से ग्रास्टनगंज और रतनपुर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने नदी में जमा मलबा हटाकर नदी का बहाव गांव की दूसरी ओर करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व प्रधान विजेश्वरी झिंकवाण, त्रिभुवन सिंह झिंकवाण, केदार सिंह, रेखा नेगी, शोभा नेगी, दिगंबर सिह, मंजू देवी, पुष्पा नेगी, रणवीर सिंह, सरस्वती देवी, सतपाल सिंह, सतेश्वरी देवी, विकास, आकाश नेगी, जावेद, कन्हैयालाल, सुरेंद्र सिंह, ज्योति नेगी, रंजना देवी व दिनेश खंतवाल आदि शामिल रहे।
फोटो समाचार- गत 25 अगस्त की बाढ़ से ग्रास्टनगंज में बहा नलकूप का कमरा।