फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेड यूनियन समन्वय समिति की बैठक में उठे कर्मचारियों के सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। ट्रेड यूनियन समन्वय समिति की बैठक में एक मई की रैली को एतिहासिक बनाने के लिए सभी विभागों के कर्मचारियों से शामिल होने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने सभी विभागों की कर्मचारी यूनियनों से ट्रेड यूनियन समन्वय समिति से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन

देवीरोड स्थित एसबीआई परिसर में हुई समन्वय समिति की बैठक में बैंक, बीईएल, नगर निगम, जल निगम और अन्य विभागों से जुड़े कर्मचारियों के संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। जेपी बहुखंडी की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैंकों के निजीकरण पर रोष जताते हुए राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की गई। महासचिव डीपीएस बिष्ट ने कहा कि सभी विभागों से जुड़े घटक संगठनों की समस्याओं को जोड़ते हुए मई दिवस का एजेंडा तैयार किया जाएगा। ट्रेड यूनियन ने कोटद्वार में सैनिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय खोलने और कोटद्वार को जिला बनाने की मांग को समर्थन दिया है। यूनियन की ओर से आशा कार्यकत्रियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई है। बताया कि मई दिवस पर शाम पांच बजे रैली निकाली जाएगी, जिसमें कोटद्वार से हजारों श्रमिक, कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में अनिल नवानी, रमेश चंद्र घिल्डियाल, वीर सिंह घाघड़, रोशन सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, विनिता भट्ट, इंद्रमोहन सिंह रावत समेत कई संगठनों से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें