फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र नंबर-2 कोटद्वार ने अपना पहला वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार नंबर-2 में आयोजित वार्षिकोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि हंस कल्चरल फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा सुषमा दास, उपशिक्षा अधिकारी दुगड्डा अभिषेक शुक्ला ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान व झांसी की रानी आदि विषयों पर नाटक प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली हिंदी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं व पूर्व शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि द्वारा सुंदरा देवी खुशहाल सिंह बिष्ट स्मृति द्वार और प्रधानाध्यापक कक्ष का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नफीस अहमद, दिलबर सिंह बिष्ट, धर्मेंद्र नेगी, राजेंद्र पाल, नवीन पुंडीर, विपिन चौहान, अजीम हैदर, रश्मि नेगी, मीना काला, पुष्पा बिष्ट, बीना चौधरी व गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें