फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभा सम्मान समारोह में तीलू रौतेली नृत्य नाटिका की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वीरबाला तीलू रौतेली विचार मंच की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। संस्कृति विभाग की ओर से कोटद्वार की आशुकला समिति की संस्थापक सुमित्रा रावत के रंग कर्मियों ने वीरांगना तीलू रौतेली की नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर समारोह में समा बांधा। इस अवसर पर यमकेश्वर और पोखड़ा ब्लाक की 12 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यमकेश्वर ब्लाक के वीरांगना तीलू रौतेली के गांव गुराड़ में आयोजित सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का पूर्व विधायक शैलेंद्र सिंह रावत और ब्लाक प्रमुख पोखड़ा सुधा नेगी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर महिला मंगल दलों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कोटद्वार की आशुकला समिति की संस्थापक सुमित्रा रावत ने बीरबाला तीलू रौतेली की जीवंत नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों में देश भक्ति का जज्बा भर दिया।
प्रतिभा सम्मान समारोह में वर्ष 2016 बोर्ड परीक्षा में बेहतरीन अंक लाने पर एकेश्वर ब्लाक में इंटरमीडिएट स्तर पर काजल, अंजलि, दीक्षा नेगी और हाईस्कूल स्तर पर सीमा, मानवी और शबनूर को सम्मानित किया गया। वहीं पोखड़ा ब्लाक से इंटर में दीक्षा बलूनी, ऋतु रावत, दीक्षा, हाईस्कूल में दीपा, करिश्मा, आयुषी को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष साबर सिंह रावत, उपाध्यक्ष ठाकुर सिंह रावत, महावीर सिंह रावत, संजय सिंह रावत, ताजवर सिंह रावत व सैन सिंह रावत आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव संजय सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें