फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ का पूर्ण कार्यबहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। वन दारोगा के 33 फीसदी पदों की सीधी भर्ती का निर्णय निरस्त करने और वन आरक्षी से वन दरोगा के पद पर पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की बाध्यता समाप्त किए जाने की मांग को लेकर वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी संघ का पूर्ण कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरना देते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में क्षेत्र के तीन वन प्रभागों से जुड़े वन आरक्षी, वन बीट अधिकारी लैंसडौन वन प्रभाग के मुख्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार पर हठ धर्मिता अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि पूरे प्रदेश में कर्मचारी इतने दिनों से आंदोलन की रहा पर हैं, लेकिन सरकार उनकी दो सूत्री मांगों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके कारण कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
इस अवसर पर संघ के मंत्री धीरज सिंह, कार्बेट टाइगर रिजर्व वन प्रभाग संघ के अध्यक्ष देवचरण सिंह रावत, मंत्री त्रिलोक चंद्र तिवारी, उमेश चंद्र शाह, रविंद्र दुबे, सोहन जुयाल, अजेंद्र सिंह, महेश सिंह, सतेंद्र सिंह, राहुल चमोली, राजेश सिंह नेगी व कुलदीप बौंठियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें