फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्रुवपुर गांव में दिन दहाड़े कटी महिला की चुटिया, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में आए दिन महिलाओं की चोटी कटने की घटना से महिलाओं में भय व्याप्त है। रविवार सुबह ग्राम पंचायत ध्रुवपुर में एक और महिला की चोटी काटने का मामला प्रकाश में आया है। क्षेत्र में चुटिया काटने की चौथी घटना से पूरे क्षेत्र की महिलाओं में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि ध्रुवपुर गांव निवासी 27 वर्षीय हेमलता देवी ने सुबह आठ बजे बच्चों के लिए नाश्ता बनाया। अपने पति हेमंत कुुमार के लिए नाश्ता लगाने के बाद वह पानी लेने के लिए कमरे के अंदर गई, जहां पर उसे चोटी कटने का आभास हुआ। कटी हुई चोटी को बिस्तर पर पड़ा देख वह बेहोश हो गई। जब काफी देर तक हेमलता पानी लेकर नहीं आई तो पति उसे बुलाने के लिए कमरे में गया, जहां पत्नी को बेड पर बेहोश पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों द्वारा इलाज करने के बाद वह चार घंटे बाद होश में आई। परिजनों ने बताया कि मामले की तहरीर पुलिस को दी जाएगी। उधर, एसएसआई मो. यूनूस ने बताया कि चोटी काटने की तहरीर आने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें