बीरोंखाल/धुमाकोट। युवा कल्याण विभाग की ओर से बीरोंखाल ब्लॉक में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। इस दौरान 5000 मी. दौड़ में अमनदीप (मेलधार ) और 3000 मी. दौड़ में प्रियंका (मैठणा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जीआईसी बीरोंखाल के खेल मैदान में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता के अंडर-14 व 17 में जिवई और अंडर-19 में दुनाव ने जीत हासिल की। खो-खो में अंडर-14 बालक वर्ग में ग्वीन, अंडर-17 व 19 वर्ग में स्यूंसी और बालिका वर्ग में अंडर-14 व 17 वर्ग में स्यूंसी विजयी रहा। कबड्डी के बालक वर्ग में अंडर-14 फरसाडी, अंडर-17 में स्यूंसी, अंडर-19 में जिवई और बालिका वर्ग में अंडर-14 में स्यूंसी, अडंर-17 व 19 वर्ग में जिवई विजेता रहा। बैडमिंटन के बालक वर्ग के अंडर-14 में राहुल, अंडर-17 में अमित, अंडर-19 नीरज और बालिका वर्ग में प्रिया, ऋतिका, तनूजा ने प्रथम स्थान हासिल किया। चक्का फेंक मे अंडर-14 आरजपाल, अंडर-17 हिमांशु और गोला फेंक में अंडर-14 में आयुष, अंडर-17 में आकाश, अंडर-19 में शुभम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
उधर, नैनीडांडा ब्लॉक के जीआईसी धुमाकोट के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल ने किया। इस दौरान बालिका वर्ग की 100 मी. दौड़ में अदालीखाल की मीरा, 600 मी. दौड़ में परसोली की मानषी, 800 मी. दौड़ में परसोली की मानसी और बालक वर्ग की 100 मी. दौड़ में उटिंडा के राहुल, 600 मी. दौड़ में उटिंडा के ऋषभ, 800 मी. दौड़ में भौन से अमित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
.
किशनपुरी एफसी तथा डाडामंडी एफसी ने जीते मैच
यमकेश्वर। खुशहाल सिंह रावत खेल एवं सांस्कृतिक समिति भृगुखाल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गए। जिसमें किशनपुरी एफसी और डाडामंडी एफसी ने अगले दौर में प्रवेश किया।
बृहस्पतिवार को पहला मैच किशनपुरी एफसी और भृगुखाल एफसी के बीच में खेला गया, जिसमें किशनपुरी एफसी पहले हाफ में 1-0 से आगे हो गई। दूसरे हाफ में किशनपुरी एफसी ने भृगुखाल पर 4 गोल और कर दिए। टीम के दीक्षांत जदत्ती, विकास असवाल, अमित, अमन तथा अभिषेक ने एक-एक गोल कर टीम को 5-0 से मैच जीत कर अगले दौर में जगह बनाई। किशनपुरी के विकास असवाल को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच बड्यूण एफसी और डाडामंडी एफसी के बीच में खेला गया। डाडामंडी ने मैच के पहले हाफ में एक गोल और हाफ टाइम के बाद दो गोल कर मैच को 3-0 से जीत लिया। डाडामंडी की ओर से हाफ टाइम के बाद भावेश और आकाश ने एक-एक गोल किए। मैच में डाडामंडी के आयुष को बेस्ट प्लेयर का पुरस्कार दिया गया।
.