फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, दो घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच शाम को ऐता के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, उसमें सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को 108 से बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नजबगढ़ (दिल्ली) निवासी मेघना(23) पुत्री नरेश और सोनू (22) पुत्र महेश चंद्र अपनी कार से लैंसडौंन घूमने जा रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार और दुगड्डा के बीच ऐता स्थित पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार अनियंत्रित होकर 40 फुट गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची दुगड्डा पुलिस ने घायलों को खाई से निकालकर 108 आकस्मिक सेवा वाहन से यहां राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें