फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर होगा कमिश्ररी घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में जनवरी में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एकजुटता के साथ कमिश्नरी का घेराव करेंगे। मुख्यालय पौड़ी में आयोजित बैठक में कमिश्नरी घेराव, समस्त अधिकारी-कर्मचारी संगठनों का आह्वान, विरोध स्वरूप गांधी टोपी पहनने और पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुटता की शपथ लेने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मंगवाल को गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली मंच की बैठक हुई। इस मौके पर मंच के गढ़वाल मंडल संरक्षक सोहन सिंह रावत, संयोजक जयदीप सिंह रावत व सह-संयोजक सीताराम पोखरियाल ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार लगातार शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों की मांग को अनदेखा कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार नववर्ष में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर ठोस निर्णय नहीं लेती है तो कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल व जनपद के समस्त कर्मचारी संगठनों को एकजुट कर पुरानी पेंशन बहाली मंच के तहत बैठक आयोजित की जाएगी। गांधी टोपी पर पुरानी पेंशन बहाल करों नारे के साथ लगातार विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की एकजुटता के लिए शपथ भी लेगा। इस अवसर पर मेहरबान सिंह भंडारी, प्रेमचंद्र ध्यानी, केशर सिंह असवाल, वीरेंद्र खंकरियाल, बालम सिंह, जेपी कुकरेती, केएस रावत, दीपक सिंह, सीपी पोखरियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें