फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कालेज ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। युवा कल्याण विभाग की ओर से खेल महाकुंभ के तहत आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान कबड्डी में बालिका वर्ग से आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार ने जीत हासिल की।
मंगलवार को राजकीय स्पोर्ट्र्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सहायक खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा जैनेंद्र भारद्वाज ने किया। इस दौरान 100 मी. फाइनल दौड़ में बालक वर्ग से शिवम रावत, प्रीतम नेगी और बालिका वर्ग में प्रियंका रावत, देवांशी रावत ने क्रमश: प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 800 मी. की दौड़ में बालक वर्ग से बंटी, मोहित और बालिका वर्ग से निशा रावत, काजल और 1500 मी. दौड़ मे बालक वर्ग से रवि पंत, बंटी एवं बालिका वर्ग से निशा रावत, मुस्कान ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मी. दौड़ में बालक वर्ग से गौरव कुमार ने प्रथम, जीतेंद्र ने द्वितीय और बालिका वर्ग से निशा रावत ने प्रथम व काजल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से आर्य कन्या इंटर कालेज ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी संजय बिष्ट, सुरेश सिंह, संजीव चंद्र, कुमकुम चौहान, बीना गौड़, संजय शर्मा, प्रदीप रावत, ओमवीर पाल, विनोद बिष्ट, धीरेंद्र कंडारी आदि मौजूद रहे।
.

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें