फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम ने तहसील दिवस में सुनी जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। धुमाकोट तहसील परिसर में मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई। तहसील दिवस में कुल 53 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष समस्याओं को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम पौड़ी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने बदहाल काशीपुर-बुआखाल हाईवे, जड़ाऊखांद-मजेड़ा बैंड मार्ग, शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग, मुजराबैंड-अपोलासेरा मार्ग की शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अलावा पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत विभागों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज कराई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 126 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गई। इस मौके पर 4 विकलांग प्रमाणपत्र और आयुष्मान भारत के तहत 10 गोल्डन कार्ड बनाये गए। तहसील दिवस में 119 दिव्यांगों को आवश्यकतानुसार स्टिक, चश्मा, बैसाखी, व्हील चेयर आदि उपकरण प्रदान किए गए। इस मौके पर विधायक दिलीप रावत, ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनीता अरोडा, डिप्टी सीएमओ डा. हरीश चंद्र मार्तोलिया, डीईओ हरिराम यादव, बीडीओ संतोष जेठी, बीईओ डा. रामनिवास, बृजलाल सागर, आनंद सिंह बिष्ट, दीनदयाल कंडारी, तहसीलदार योगेश मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें