फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी मटियाली ने जीता हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में दो दिवसीय जनपद स्तरीय विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता-2018 का आयोजन किया गया। इसके उद्घाटन मैच में जीआईसी मटियाली ने जीआईसी कोटद्वार को 3-2 से हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोटद्वार के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लखपत खुगशाल और बृजमोहन ममगाईं ने किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जीआईसी मटियाली और जीआईसी कोटद्वार के बीच खेला गया। इसमें जीआईसी मटियाली ने मैच को 3-2 से जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले मैच में जीआईसी कोटद्वार ने जीजीआईसी घमंडपुर को 1-0 से हराया। दूसरा मैच जीजीआईसी घमंडपुर और जीजीआईसी कलालघाटी की बीच खेला गया, जिसमें जीजीआईसी घमंडपुर ने 1-0 से जीत लिया।
इस अवसर पर अनिता बिष्ट, पूनम कनौजिया, दर्शनी रावत, भावना नेगी, कुमकुम चौहान, पितांबरी रावत, कविता असवाल, विनोद पंत, महेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, बिरेंद्र भंडारी, विजेंद्र तोमर, सिद्धार्थ कोटनाला, दीपक रावत व महेश कुकरेती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें