फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए सरगर्मियां हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उच्च शिक्षा निदेशक द्वारा छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने के बाद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र संघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विभिन्न छात्र संगठनों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर प्रचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोटद्वार महाविद्यालय की आठ सितंबर को चुनाव की घोषणा के बाद छात्र नेता महाविद्यालय पहुंच गए। उन्होंने अपने प्रत्याशियों के होर्डिंग महाविद्यालय के बाहर लगाए और कार्ड बांटते हुए प्रचार शुरू कर दिया। इस दौरान एबीवीपी, एनएसयूआई, जय हो और आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र-छात्राओं ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
इस बार चुनाव मैदान में एवीवीपी छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर शुभम सुंद्रियाल, उपाध्यक्ष पद पर सुरुचि भट्ट, जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के पद पर सलोनी कुलाश्री को मैदान में उतारा है। एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर अतुल डोबरियाल, उपाध्यक्ष पद पर सोहन सिंह सैनी, सचिव पद पर विशाल वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर शिवांगी चमोली, सह सचिव पद पर प्रियंका पंवार और यूआर के लिए हिमांशु नेगी को प्रत्याशी बनाया गया है। जय हो ग्रुप ने अध्यक्ष पद पर देवाशीष रावत, उपाध्यक्ष पद पर मनप्रीत सिंह, सहसचिव के पद पर सुमन नेगी, कोषाध्यक्ष के पद पर उमंग शर्मा और यूआर के लिए विहान विकास सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। आर्यन ग्रुप ने सचिव पद पर अमित सिंह को मैदान में उतारकर प्रचार तेज कर दिया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एमएस रौतेला ने बताया कि आठ सितंबर को चुनाव होने हैं। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। एक सितंबर को चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें