कोटद्वार। कौड़िया-देवी मंदिर बाईपास रोड पर सड़क पर नाली निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा राहगीरों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग सुस्त कार्यप्रणाली अपनाए हुए है।
जून पहले सप्ताह में सड़क सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों की मांग पर ऊर्जा निगम ने आधी सड़क पर पसरे ट्रांसफार्मर को सड़क किनारे शिफ्ट किया था। उसी समय से सिंचाई विभाग की ओर से नाली निर्माण के लिए सड़क खोदी गई थी। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि वर्तमान में मार्ग पर गड्ढा खुुदा हुआ है, नगर निर्माण का आधा-अधूरा कार्य किया गया है।
स्थानीय नागरिक विजय ध्यानी, गणेश डबराल, कमल सिंह, यशोदा देेवी, सविता रावत ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही पूर्ण कार्यप्रणाली अपनाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रशासन की ओर से कौड़िया- देवी मंदिर मार्ग पर हाईवे पर कोटद्वार की ओर आने वाले भारी वाहनों को मार्ग पर डायवर्ट किया गया है। सड़क पर गड्ढा खोदे जाने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। उधर, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सीपी भट्ट ने बताया कि बालासौड़ में सिंचाई नहर के निर्माण की जानकारी है। नहर का निर्माण तेजी से करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया गया है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।