फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर गरजा कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राज्य सरकार के कार्मिकों और शिक्षकों को सेवाकाल में तीन पदोन्नितियां देने सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को कोटद्वार तहसील में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। इस दौरान कर्मियों ने चेतावनी दी कि सरकार कर्मचारियों और शिक्षकों को जायज मांगों के लिए सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा से जुड़े विभिन्न विभागों के घटक संगठनों, ट्रेड यूनियनों, निगम कर्मियों और विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मचारी, शिक्षक, निगम कर्मी और आउटसोर्स कर्मचारी कोटद्वार तहसील में एकत्र हुए। यहां कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष हर्ष मोहन सिंह नेगी, ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी, डीपीएस बिष्ट, नरेंद्र थलेड़ी, प्राथमिक शिक्षक संघ, रोडवेज संयुुक्त मोर्चा, कृषि सेवा संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन, ग्राम विकास अधिकारी संघ, उत्तराखंड विद्युत कर्मचारी संविदा कर्मचारी संगठन समेत कई संगठनों ने कोटद्वार तहसील में मांगों पर जल्द शासनादेश जारी करने की मांग उठाई। पदाधिकारियों के कहा कि संयुक्त मोर्चा अपनी जायज मांगों के लिए आंदोलन की राह पर है। कहा कि राज्य निर्माण में प्रदेश की जनता से लेकर कर्मचारी, शिक्षक और सभी लोगों का योगदान है। सरकार को जल्द ही वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें