फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3559 युवा हुए सेना भर्ती दौड़ से बाहर-compat

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। यहां विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप में सेना भर्ती रैली के सातवें दिन रुद्रप्रयाग जिले के रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ और जखोली तहसील के युवाओं की भर्ती आयोजित की गई। पहले चरण में 4207 युवाओं में से मात्र 648 युवा ही दौड़ पूरी कर पाए।
विज्ञापन

सोमवार को रात के दो बजे काशीरामपुर तल्ला से युवकों को कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में दाखिल कराया गया। भर्ती के लिए 4733 युवकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इनमें कई युवक प्रारंभिक ऊंचाई नाप में बाहर हो गए। बार कोड स्कैन के बाद 4207 युवकों को दौड़ के लिए टोकन देकर मैदान में भेजा गया। सौ-सौ के ग्रुप में युवकों को 1600 मीटर दौड़ाया गया। इनमें 3559 युवा निर्धारित समय में दौड़ पूरी नहीं कर पाए। उन्हें सेना के जवानों ने कैंप से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
दौड़ में सफल हुए 648 युवाओं को शारीरिक परीक्षण के लिए भेजा गया, जहां पहले उनका बायोमैट्रिक पंजीकरण किया गया। इसके बाद छाती नाप, लंबी कूद आदि का परीक्षण किया गया। इसमें पास हुए युवाओं का मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन


आज होगी इन क्षेत्रों की भर्ती
कोटद्वार के कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में आयोजित भर्ती रैली मेें 10 अप्रैल मंगलवार को हरिद्वार जिले के रुड़की, हरिद्वार, लक्सर तहसील और देहरादून जिले के विकासनगर तहसील के युवाओं की भर्ती आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए अभ्यर्थी देर रात दो बजे काशीरामपुर तल्ला की ओर से कैंप में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें