फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारैली को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से संपर्क साधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भाबर के मोटाढांक, हल्दूखाता, सुखरौ और स्नेह की चारों पट्टियों में जनसभा कर ग्रामीणों से संपर्क किया। कहा कि 27 नवंबर को आयोजित नगर निगम विरोधी महारैली में एक लाख से अधिक जनसंख्या में ग्रामीण शामिल होंगे।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम के विरोध में आयोजित महारैली को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने हल्दूखाता के घर-घर जाकर जनसंपर्क साधा। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक ग्रामीण महारैली में शामिल होकर समर्थन देंगे। सुखरौ क्षेत्र में समिति के उपाध्यक्ष राजाराम अणथ्वाल, विजय ध्यानी, डबल सिंह रावत, चंद्र प्रकाश नैथानी, प्रवेंद्र रावत, प्रदीप नेगी, कोमल सजवाण, सूरज कांति द्वारा नगर निगम के विरोध में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि गांवों को नगर निगम में शामिल करने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके लिए ग्रामीण अधिक संख्या में एकत्रित होकर महारैली को सफल बनाएंगे। महारैली को युवा कांग्रेस और अन्य समाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने पूर्व सैनिक संगठन, पूर्व कर्मचारी संगठन युवा संगठन से महारैली में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें