फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घास काटने गई महिला को भालू ने किया लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक की ग्राम पंचायत ढौंरी (देवीखेत) में खेत में घास काट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने उसे राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे ढौंरी गांव निवासी जगवीर सिंह की 36 वर्षीय पत्नी कांता देवी गांव से करीब एक किमी दूर खेत में मवेशियों के लिए घास काटने गई थी। तभी लैंटाना की झाड़ी में घात लगाकर छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत का परिचय देते हुए जान बचाने के लिए भालू पर द्रांति से वार करने शुरू कर दिए, लेकिन वह अधिक देर तक भालू के साथ नहीं लड़ पाई। अंत में उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। नजदीक खेतों में काम कर रहे लोग चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी ओर भागे। उन्होंने आनन फानन में हो हल्ला किया और भालू पर पत्थर मारने शुरू कर दिए। इससे भालू भाग गया, लेकिन इतनी देर में उसने महिला को बुरी तरह से जख्मी कर लहूलुहान कर दिया।
लोग जख्मी महिला को लेकर राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण पहुंचे। वहां पर डाक्टर ने महिला की हालत खराब देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार रेफर कर दिया। कोटद्वार अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. सतीश कुमार ने बताया कि महिला को टांके लगे हैं। उन्होंने बताया कि महिला की हालत सामान्य है और उसे भर्ती कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें