फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 मीटर की दौड़ में प्रभु और पूनम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। विकास खंड दुगड्डा के खेल महाकुंभ-2017 में अंडर-17 खेल प्रतियोगिताओं में 1500 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में प्रभु मेहतु और बालिका वर्ग से पूनम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित महाकुंभ खेल प्रतियोगिताओं में अंडर-17 के बालक वर्ग से 200 मी. की दौड़ में दीपक जोशी, 400 मी. की दौड़ में प्रशांत, 800 मी. और 1500 मी. दौड़ में प्रभु मेहतु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग से 100 मी. और 200 मी. की दौड़ में मुस्कान रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मी. दौड़ में सपना रावत ने प्रथम और 1500 मी. दौड़ में माध्वी ने प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग से लंबी कूद में निशांत रावत ने प्रथम, अजय कुमार ने द्वितीय व सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में उमरा गांव विजयी रहा। बालिका वर्ग से कबड्डी में सिताबपुर ने लछमपुर को पराजित कर विजय प्राप्त की। वॉलीबाल में मोटाढांक ने लछमपुर को पराजित कर जीत हासिल की। इस मौके पर संजय बिष्ट, धीरेंद्र सिंह कंडारी, मधु सूदन पंत, सिद्धार्थ कोटनाला, अनीता बिष्ट, पंकज शर्मा, वीरेंद्र सिंह कंडारी, सुरेश सुंदरियाल, दीपक नेगी, मान सिंह थापा, सुनीता रावत, योगेश रावत, राजीव राणा, हेमा पंत व सूरज चमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें