फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में रही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। श्री गुरुरामराय पब्लिक स्कूल पदमपुर कोटद्वार में आयोजित वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर हिंदी गीत ‘‘मैैंने कहा फूलों से’’ हिंदी गीत पर नन्हे-मुन्नों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि डा. आरपी ध्यानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला और विद्यालय के प्रधानाचार्य गणेश बिड़ालिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वन मंत्री डा. रावत ने कहा कि बच्चों को स्कूल में पूरे साल होने वाली प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने बच्चों द्वारा हिंदी, गढ़वाली और पंजाबी गीतों पर दी गई प्रस्तुति को खूब सराहा। कार्यक्रम में बच्चों ने ‘‘इतनी सी हंसी’’, ‘‘मैंने कहा फूलों से’’, ‘‘पंख होते तो उड़ आती रे’’, ‘‘रंगीलो म्हारो’’, ‘‘काला चश्मा’’, ‘‘तम्मा-तम्मा’’, ‘‘ता छुम्मा, ता छुम्मा’’, ‘‘मेरा नाम है चमेली’’, ‘‘रात का समा’’, ‘‘कहता है दिल मेेरा’’, ‘‘गलती से मिसटेक’’, ‘‘नंदा राजजात यात्रा’’ हिंदी गीतों पर अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा बच्चों ने स्वच्छ भारत अभियान पर नाटक और अंधविश्वास पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण अमोली ने किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मंत्री पंडित राजेंद्र अंथ्वाल, गोविंद डंडरियाल, हिमांशु द्विवेदी, गिरीश उनियाल, अनुसूया वर्मा, नीरजा गौड़, विजेंद्र सिंह, नरेंद्र गौरव, डबल सिंह, कौशल्या जखमोला, बीना, मीनाक्षी बड़थ्वाल, विद्यावती बड़थ्वाल, प्रदीप डबराल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें