फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से छेडखानी का आरोपी फरार शिक्षक पर 2500 का ईनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। राजकीय इंटर कालेज जयहरीखाल में 19 सितम्बर को 12वीं की छात्रा से हुई छेड़खानी के आरोपी फरार चल रहे शिक्षक अफजल महबूब खान पर पुलिस ने 2500 का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

20 सितम्बर को पीड़ित छात्रा द्वारा इस मामले की मौखिक शिकायत की गई थी इसके बाद 22 सितम्बर को पीड़िता द्वारा घटना की लिखित में शिकायत प्रधानाचार्य से की गई थी। प्रधानाचार्य द्वारा मामले की जानकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी पौड़ी को दी गई थी। इसी बीच पीड़ित छात्रा द्वारा प्रधानाचार्य से की गई शिकायत के बाद से ही आरोपी शिक्षक मेडिकल लीव का बहाना बना कर फरार हो गया। चार अक्तूबर को पीड़ित छात्रा द्वारा पुलिस के यहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए उसके बिजनौर स्थित निवास पर दबिश दी पर पुलिस के हाथों निराशा ही हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी के रिश्तेदारों को खंगालना शुरू किया हैै। पर अभी तक पुलिस के हाथ खाली ही है।
उधर, कोतवाली इंचार्ज महेश चंद्र पूर्वाल ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी शिक्षक का सुराग देने वाले को पुलिस अधीक्षक ने 2500 का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
शुभ रात्रि.. नरेश थपलियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें