फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी कोटद्वार विधानसभा नगर निगम में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी कोटद्वार विधानसभा नगर निगम में शामिल
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों, जनप्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद सीमा विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी शहरवासियों ने किया स्वागत, ग्रामीण क्षेत्रों में मिली-जुुली प्रतिक्रिया
सनेह से लेकर चिलरखाल तक के सभी 71 गांव होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही कोटद्वार नगर पालिका परिषद के नगर निगम में उच्चीकृत होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रशासन की ओर से गए प्रस्ताव के अनुसार संपूर्ण कोटद्वार विधानसभा नगर निगम में शामिल होगी। प्रस्तावित नगर निगम में मौजूदा कोटद्वार नगर पालिका क्षेत्र के साथ ही 71 गांव शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

कोटद्वार के विधायक और वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत के प्रयासों से उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट ने कोटद्वार की नगर पालिका के सीमा में विस्तार को हरी झंडी दे दी है। गत मई माह में नगर पालिका परिषद और तहसील प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी गढ़वाल को नगर पालिका की सीमा में विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्तावित नगर निगम में सनेह से लेकर झंडीचौड़ और सिगड्डी चिलरखाल तक की 35 ग्राम पंचायतों के सभी 71 राजस्व गांव को शामिल करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी हो जाएगी। इन 35 ग्राम पंचायतों के नगर निगम में शामिल होने के बाद दुगड्डा विकासखंड में ग्राम पंचायतों की संख्या 102 से घटकर 67 रह जाएगी।
उत्तराखंड कैबिनेट की मंजूरी के बाद कोटद्वार में इस पर मिली-जुुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। सत्तारूढ़ दल भाजपा की ओर से इसका स्वागत किया जा रहा है, वहीं भाबर के प्रधान, बीडीसी सदस्य और ग्राम पंचायतों के सभासदों की ओर से स्वागत और विरोध दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं देखने, सुनने को मिल रहीं है। बृहस्पतिवार शाम को भाबर के किशनपुर में हुई प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने उनके ग्रामीण इलाके को नगर निगम में शामिल करने के विरोध में आंदोलन खड़ा करने का निर्णय लिया है।
भाबर के ये गांव शामिल होंगे नगर निगम में
प्रस्तावित नगर निगम में कोटद्वार भाबर की चार पटवारी क्षेत्र सनेह के 13, सुखरौ पट्टी के 15, पदमपुर मोटाढांक पट्टी के 20 और हल्दूखाता पट्टी के 23 कुल 71 राजस्व गांव शामिल होंगे।
सनेह पट्टी के 13 गांव: रतनपुर, सनेह, रामपुर, कुंभीचौड़, सनेह तल्ली, सनेह मल्ली, कोटड़ीढांग, बिशनपुर, नाथूपुर, कोटद्वार गांव, ग्रास्टनगंज, जीतपुर, लालपानी पल्ली, लालपानी मल्ली।
सुखरौ पट्टी के 15 गांव: मानपुर, काशीरामपुर, कौड़िया, हरिसिंगपुर, रतनपुर, सुखरौ, बलभद्रपुर, शिब्बूनगर, सिम्मलचौड़, पदमपुर, ध्रुवपुर, सिताबपुर, लालपुर, शिवपुर, बालासौड़, कालाबड़ गिवईं।
मोटाढांक पट्टी के 20 गांव: पूर्वी झंडीचौड़, हल्दूखाता, त्रिलोकपुर, भीमसिंहपुर, उदयरामपुर नयागांव, उदयरामपुर, चौकीघाटा, गोरखपुर, नंदपुर, पदमपुर, जीवानंदपुर, देवरामपुर, खूनीबड़, सत्तीचौड़, मवाकोट, दुर्गापुर, कोठला, निंबूचौड़, घमंडपुर, शिवराजपुर।
विज्ञापन

हल्दूखाता पट्टी के 23 गांव: मानपुर, कलमगंज, जशोधरपुर, बालागंज, लूथापुर, हल्दूखाता मल्ला, लछमपुर, तेलीबाड़ा, मगनपुर, किशनपुर, उमरावनगर, रामदयालपुर, किशनदेवपुर, श्रीरामपुर, लोकमणिपुर, जयदेवपुर, मनदेवपुर, दलीपपुर, भवानीपुर, भूवदेवपुर, गंदरियाखाल, उत्तरी झंडीचौड़ और पश्चिमी झंडीचौड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें