फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 लोग सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से ट्रस्ट के संस्थापक समाजसेवी स्व. दर्शनलाल चौधरी की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति समारोह में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 लोगों को दर्शनलाल चौधरी स्मृति सम्मान-2021 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आर्य समाज के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक डॉ. मनोज कुमार ने किया। समाजसेवी सुरेंद्रलाल आर्य ने स्व. दर्शनलाल चौधरी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डा. मनोज कुमार ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मनीषियों को अंग वस्त्र और दर्शनलाल चौधरी स्मृति सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सत्य प्रकाश थपलियाल (समाजसेवा), कैलाश बहुखंडी (साहित्य), अधिवक्ता चंद्रमोहन बड़थ्वाल (न्याय एवं विधि), आर्य समाज बैजरो की कल्पेश्वरी दीदी (आर्य समाज का प्रचार), नागेंद्र उनियाल (पत्रकारिता), अधिवक्ता जगमोहन भारद्वाज (नशाबंदी), प्रेरणा रावत (शोषित और उपेक्षित समाज के बच्चों की शिक्षा), पार्षद सुखपाल शाह (समाजसेवा), डॉ. अजय नेगी (चिकित्सा), दीपक जदली (आदर्श शिक्षक), बैंक अधिकारी आंचल तोमर (जनसेवा) शामिल हैं। एमकेवीएन कण्वघाटी के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विशिष्ट अतिथि सक्षम सामाजिक संस्था के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी गढ़वाल के डीन फैकल्टी डॉ. बीसी शाह, डा. नंद किशोर ढौडियाल, चक्रधर शर्मा, मंजू रावत, सुरेंद्र कुमार चौधरी, महेंद्र अग्रवाल, विकास आर्य और आर्य समाज उदयरामपुर के प्रधान मोहन सिंह भारती आदि मौजूद रहे। संचालन कैप्टन पीएल खंतवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें