कोटद्वार। वरिष्ठ अधिवक्ता अरुण कुमार भट्ट ने जून में कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली में युवाओं के लिए व्यवस्थाएं जुटाने की सामाजिक संगठनों से अपील की है।
उन्होंने कहा कि कौड़िया स्थित गबर सिंह कैंप में आगामी तीन जून से 17 जून तक सेना भर्ती रैैली का आयोजन किया जाना है। जिसमें करीब 50 हजार युवाओं के भर्ती में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में हजारों की तादात में पहुंचने वाले युवाओं के चलते शहर में अव्यवस्था हो जाती है। होटल में उन्हें मनमाने दाम पर खाना दिया जाता है और सोने के लिए अधिक पैसे वसूले जाते हैं। उनके लिए खाने और ठहरने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वे भूखे पेट सड़क किनारे सो जाते हैं, पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें दर दर भटकना पड़ता है। जिसके कारण शहर में गंदगी फैलने की संभावना बनी रहती है और शहर की बदनामी होती है। बताया कि कोटद्वार शहर में अनेक सामाजिक संगठन कार्यरत हैं, जो युवाओं के लिए खाने और ठहरने की व्यवस्था कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले युवाओं की मदद करने के लिए आगे आने की अपील की है।