कोटद्वार। एसजीआरआर इंटर कालेज दिउला पौखाल का चयन आईएसए ग्लोबल टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्कूल अवार्ड के तहत श्रेष्ठ प्रबंधित स्कूल पुरस्कार के लिए किया है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह बिष्ट, प्रबंधक महंत देवेंद्र दास जी महाराज, विद्यालय के प्रवक्ता शशि भूषण अमोली सहित पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र की जनता ने विद्यालय की उपलब्धि पर खुशी जताई । प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में 400 छात्र-छात्राएं हैं। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के माध्यम से होने वाली राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति में अब तक 30 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। इस वर्ष दो छात्र आयुष तोमर और मो. रिहान का चयन हुआ है। हर साल विद्यालय का परीक्षाफल 80 फीसदी से अधिक रहता है। गत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 27 और इंटर बोर्ड परीक्षा में 15 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए थे।