कोटद्वार। सोमवार को सीबीएसई की दसवीं परीक्षा का परीक्षा परिणाम आते ही बच्चे झूम उठे, उन्होंने अपने विद्यालयों में जाकर अपने शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्लूमिंग वेल स्कूल की छात्रा सृष्टि रावत और डीएवी के छात्र समीर सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से कोटद्वार टॉप किया है। एवीएन स्कूल हल्दूखाता की आंचल पाल और बाल भारती पब्लिक स्कूल मोटाढांक की नेहा नेगी ने संयुक्त रुप से 98 फीसदी अंक पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।
सोमवार को करीब तीन बजे निकले परीक्षा परिणाम में डीएवी पब्लिक स्कूल के सबसे अधिक 40 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया। यहां के 15 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। यहां के छात्र समीर सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय ही नहीं कोटद्वार टॉप किया है। इसके बाद ब्लूमिंग वेल स्कूल के छात्र-छात्राओं का जलवा रहा। ब्लूमिंग वेल स्कूल के 14 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त किया है। विद्यालय की छात्रा सृष्टि रावत ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कोटद्वार टॉप किया है। बलूनी पब्लिक स्कूल के 17 छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के आक्षांश थलेड़ी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है। एसजीआरआर स्कूल के 13 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय में सुलभ सिंह रावत ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है।
आरपी पब्लिक स्कूल में 12 छात्रों ने 90 प्रतिशत का आंकड़ा छुआ है। विद्यालय के हिमांशु भंडारी ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। एमकेवीएन स्कूल के नौ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा अवंतिका ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल प्रदर्शन किया है। एवीएन स्कूल के आठ छात्रों ने 90 फीसदी अंक से अधिक प्राप्त किए हैं। यहां की आंचल पाल ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है।
बाल भारती स्कूल के छह छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय की छात्रा नेहा नेगी ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। टीसीजी स्कूल के पांच छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक का आंकड़ा पार किया है। छात्रा अक्षिता नेगी ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अव्वल प्रदर्शन किया है। नवयुग पब्लिक स्कूल के चार छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय टॉपर छात्र आयुष तोमर ने 95 प्रतिश अंक प्राप्त किए हैं। श्रीसिद्धबली पब्लिक स्कूल से गार्गी बिष्ट ने 96, स्कॉलर एकेडमी से हिमांशी नौटियाल ने 95, आरसीडी से सलोनी 94, हैप्पी होम स्कूल से अमन सौरभ लखेड़ा ने 94 प्रतिशत और महर्षि विद्या मंदिर के छात्र सौरभ सिंह बिष्ट ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।
.
- फोटो समाचार
शुभ रात्रि- नरेश