फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ सूत्री मांगों के लिए सड़क पर उतरी ट्रेड यूनियन, रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। मजदूर दिवस पर ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के बैनर तले विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 9 सूत्री मांगों के लिए हुंकार भरते हुए कोटद्वार की सड़कों पर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नई आर्थिक नीतियों और निजीकरण के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजे।
बुधवार शाम छह बजे ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कर्मचारी और श्रमिक झंडाचौक स्थित हिंदू पंचायती धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग होते हुए नारेबाजी के साथ तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला। तहसील में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार सरकारी विभागों में छंटनी कर और नई आर्थिक नीति अपनाकर कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रही है। सरकार ठेकेेदारी प्रथा को लागू कर श्रमिकों का शोषण कर रही है। जिससे हर क्षेत्र और हर वर्ग में असंतोष व्याप्त है। कहा कि शीघ्र ही केंद्र और प्रदेश सरकार सकारात्मक कदम नहीं उठाएगी तो मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा। प्रदर्शन में ट्रेड यूनियन के घटक संगठनों से जुड़े विभिन्न कर्मचारी, बैंक कर्मी और श्रमिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में समिति के महासचिव डीपीएस बिष्ट, बीएस रावत, सरदार नरेश सिंह, हर्षमोहन सिंह नेगी, रोशन नेगी, बीर सिंह घाघट, रमेश घिल्डियाल, दलवीर सिंह रावत, अशोक कुमार, राजेंद्र भंडारी, एनएस राणा, धर्मपाल सिंह रावत, शालनी खरक्वाल, प्रीती रावत आदि मौजूद थे।
.
फोटो समाचार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें