कोटद्वार। ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में वार्षिक परीक्षाओं और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
शुक्रवार को शिवालिक नगर स्थित ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मुन्नी रावत और प्रबंधक अजयपाल सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से ही जीवन में सफलता प्राप्त होती है। बच्चों को पूरे साल मेहनत से पढ़ाई करनी चाहिए, जिससे वे अच्छे अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने बताया कि विद्यालय के वार्षिक परीक्षा परिणाम में कक्षा एक के नैतिक सैनी व अभय नेगी, कक्षा दो में हर्ष व अंकित, कक्षा तीन में निमेश कुमार व प्राची, कक्षा चार में आदित्य व रीक्षिता, कक्षा पांच में कनिका तिवारी व अभय भारद्वाज, कक्षा छह में दीपक कुमार व भूमि शाही, कक्षा सात में जायसमीन व अभिषेक, कक्षा आठ में उपानशु व गुरुप्रीत, कक्षा नौ में मयंक बलोधी व प्रियंका ठाकुर ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एलकेजी में साक्षी ने प्रथम, इशिता ने द्वितीय, यूकेजी में अरदास बिश्नोई ने प्रथम व अंशु राणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य मुन्नी देवी ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
-फोटो