फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा में 25 जनवरी से शुरू होगा तीन दिवसीय शहीद मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। नगर पालिका परिषद दुगड्डा की बैठक में 25 जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय शहीद मेले व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर समितियों का गठन किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष भावना चौहान को शहीद मेला समिति की अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम नगर पालिका प्रशासन की बैठक पालिकाध्यक्ष भावना चौहान की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को देश के आजादी के लिए त्याग व बलिदान करने वालों और स्वतंत्रता के बाद देश के लिए शहीद होने वालों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में शहीद मेले के लिए समिति का गठन किया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान अध्यक्ष, त्रिलोक चंद बदूणी को संरक्षक, प्रमोद अग्रवाल को व्यवस्थापक, राधेश्याम को स्वागत समिति का अध्यक्ष और पूर्व सभाषद कमला देवी, विक्रम सिंह गुसाईं, शरीफ, अनूप गुप्ता व कृष्ण कुमार को भी समिति में शामिल किया गया है। पूर्व सभाषद संजय कंडवाल को खेल समिति प्रभारी, सभाषद दीपक ध्यानी को झांकी प्रभारी, संजीव कपूर को सांस्कृतिक समिति प्रभारी, मनोहर लाल गर्ग को सामान्य ज्ञान, चंपा नेगी को मेहंदी, सभाषद अनीता गौड़ को पेंटिंग, प्रीतम नेगी को प्रभात फेरी, सभाषद धर्मेंद्र गोयल को पुुुरस्कार समिति प्रभारी व विपिन गर्ग को खानपान समिति का प्रभारी बनाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष भावना चौहान ने कहा कि शहीद मेले को राजकीय मेला घोषित कराने के लिए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें