फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला मैत्री फुटबाल मैच में पौड़ी ने देहरादून को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति खेल संस्था की ओर से आयोजित राष्ट्रीय गढ़वाल कप के तहत शनिवार को पौड़ी और देहरादून के बीच महिला मैत्री फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पौड़ी ने विजय प्राप्त की। राष्ट्रीय गढ़वाल कप फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को भारतीय सेना की दोनों टीमें गढ़वाल राइफल्स और बीईजी रुड़की के बीच होगा।
शनिवार को स्व. शशिधर भट्ट राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित मैत्री मैच का बलूनी क्लासेज की डायरेक्टर अभिलाषा भारद्वाज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। पौड़ी और देहरादून के बीच खेेले गए मैच में पौड़ी की टीम ने शुरुआत से ही देहरादून की टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के 18वें मिनट में पौड़ी की कैप्टन प्रियंका रावत ने डी के दाहिने छोर से बेहतरीन गोल दागकर अपनी टीम को एक गोल से बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में पौड़ी की निधि रावत ने ऊंचा किक मारकर देहरादून के गोलपोस्ट के अंदर गेंद पहुंचा दी लेकिन, देहरादून की कैप्टेन अनीता रावत ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पौड़ी के गोलपोस्ट में एक गोल मारकर मैच में वापसी के प्रयास किए लेकिन, तब तक समय समाप्त हो गया। पौड़ी ने 2-1 से मैच जीता। मैच की लाइव कमेंट्री सुरदीप गुसाईं, अनूप जखमोला और मेहरबान सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हंस कल्चरल सेंटर के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट, बॉक्सिंग कोच डीसी भट्ट, उपक्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, गजेंद्र सिंह रावत, अरुण भट्ट, अनिल भट्ट, मनीष भट्ट, सुनील रावत, गोपाल जसोला आदि मौजूद थे। संस्था अध्यक्ष अरुण भट्ट ने बताया कि राष्ट्रीय गढ़वाल कप का फाइनल मैच गढ़वाल राइफल्स और बीईजी रुड़की के बीच रविवार को डेढ़ बजे से आयोजित किया जाएगा। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करेंगे।
.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें