फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवराजपुर, देवरामपुर में हाईटेंशन लाइन से लोगों को टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नवसृजित नगर निगम के वार्ड नंबर-32 में शिवराजपुर ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। यह वार्ड पहले पृथक ग्राम पंचायत के रूप में अस्तित्व में था। वार्ड की आबादी 2,500 के पार है। वार्ड में 1107 पुरुष और 1085 महिला मतदाता हैं। यूपी के जंगलों से आकर वन्यजीव फसल चौपट कर जाते हैं। वार्ड में सिंचाई गूलें क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। मुख्य मार्ग और संपर्क मार्ग भी खस्ताहाल में हैं।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-32 में शामिल शिवराजपुर और देवरामपुर वार्ड मेें घरों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों से खतरा बना हुआ है। वार्ड के पश्चिमी इलाके में हाई वोल्टेज की समस्या बनी है। भाष्कर बड़ोला व प्रेमलाल कंडवाल ने बताया कि उनके इलाके में हाई वोल्टेज के कारण कई बार उनके विद्युत उपकरण जल चुके हैं। कमला देवी, शांति देवी व रश्मि रावत ने बताया कि बिजनौर वन प्रभाग के जंगल से सटा होने के कारण इलाके में जंगली जानवरों की दहशत है। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हाथी धान की फसल रौंद रहे हैं। हाथी के साथ ही चित्तल, नील गाय व हिरन भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इलाके में स्ट्रीट लाइट न होने के कारण जानमाल का खतरा बना हुआ है। सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होने से काश्तकारों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। दुर्गापुरी-शिवराजपुर मुख्य मार्ग पर कई जगह गड्ढ़े पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि गत पांच माह से गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं आ रही है, जबकि गैस एजेंसी होम डिलीवरी के 20 रुपये अतिरिक्त ग्राहकों से वसूल रही है। इस वार्ड से लोगों का कहना है कि वे उसी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण करने का आश्वासन देगा।
विज्ञापन


ये हैं पार्षद प्रत्याशी
मनोज-भाजपा
अमित-कांग्रेस
श्रवण सिंह रावत-यूकेडी
शुभलोक रावत-निर्दलीय

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें