कोटद्वार। रिखणीखाल ब्लॉक के धामधार गांव की बेटी अंकिता ने नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंकिता ने दस किमी वॉक रेस में यह उपलब्धि हासिल की।
अंकिता ने हरियाणा रोहतक में गत छह-सात अक्तूबर को आयोजित 30वें नार्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था। गढ़वाल की बेटी अंकिता ने प्रारंभिक शिक्षा रिखणीखाल ब्लाक के धामधार गांव में हासिल की, जबकि हाईस्कूल कुमाल्डी और इंटर तक की शिक्षा जीआईसी कर्तिया से किया। अंकिता ने अपनी कड़ी मेहनत के बदौलत नेशनल खेल में जगह बनाई। केरल में हुई नेशनल अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता में उसने बेहतर प्रदर्शन किया। इंटर करने के बाद वह वर्तमान में वह पीजी कालेज कोटद्वार से बीए की छात्र है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के कोच अनूप बिष्ट के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रही है। अंकिता ने बताया कि उसने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उसके पिता मोहन सिंह पूर्व सैनिक हैं और माता सावित्री देवी गृहणी है।